Palamu News: झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है. रसोई गैस रिफिल कराने की समय सीमा में कटौती कर दी गई है. इससे अब ग्रामीणों को गैस के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से निर्देश के तहत अब ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता भी एक सिलेंडर लेने के 25 दिनों बाद ही दूसरा गैस सिलेंडर बुक करा सकेंगे. इससे पहले दो सिलेंडर की बुकिंग के बीच 45 दिनों का किया जाता था.
शहरी और ग्रामीण क्षेत्र का अंतर खत्म
तेल विपणन कंपनियों द्वारा लागू की गई इस व्यवस्था से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नियमों का अंतर समाप्त हो गया है.अब दोनों ही क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए नियम एक समान कर दिया गया है.
सप्लाई व्यवस्था में सुधार के बाद मिला फैसला
स्थानीय गैस वितरकों से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्लाई और स्टॉक प्रबंधन को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में रिफिलिंग का समय बढ़ाकर 45 दिन कर दिया गया जिसके चलते गैस खत्म होने पर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, जरूरतमंद लोग कुछ पैसा अधिक देकर गैस सिलेंडर खरीद रहे थे अब सप्लाई की स्थिति सामान्य होने और बैकलॉग कम होने के बाद इस समय सीमा को घटाकर 25 दिन कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें: रांची की इमाम कोठी में दफन है मोहब्बत की एक कब्र, दूसरी आज भी खाली, जानें क्या है राज
अब ब्लैक में नहीं खरीदना पड़ेगा सिलेंडर
सरकार के इस फैसले से हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के हजारों घरेलू गैस उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है. बड़ी संख्या में लोगों को अब गैस के लिए ब्लैक मार्केटिंग या अन्य विकल्पों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें: रांची की नगड़ी में जमीन वापस नहीं होगी, झारखंड हाईकोर्ट ने 66 साल पुराने मामले में याचिका की खारिज
