खाद की कालाबाजारी पर कृषि विभाग का छापा, दुकानों में स्टॉक और बिक्री रजिस्टर खंगाले

पलामू के छतरपुर में बीएओ ने खाद दुकानों की जांच की। किसानों से अपील की गई है कि खाद खरीदते समय रसीद जरूर लें और अधिक दाम वसूलने पर शिकायत करें।

छतरपुर,पलामू : पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड में खाद की कालाबाजारी और निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) संजीव कुमार ने विभिन्न खाद दुकानों में छापेमारी की.

इस दौरान दुकानों में उपलब्ध खाद के स्टॉक, बिक्री रजिस्टर, किसानों को दी गई खाद की मात्रा और निर्धारित दर से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई.

कालाबाजारी पर कार्रवाई की चेतावनी

प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि खाद की जमाखोरी, कालाबाजारी या निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलने की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदारों की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कृषि विभाग लगातार निगरानी रख रहा है.

उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद खरीदते समय दुकानदार से रसीद अवश्य लें. यदि कोई दुकानदार निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलता है, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित कृषि पदाधिकारी को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >