मेदिनीनगर के जिला स्कूल में चार दिवसीय पलामू पुस्तक मेला का समापन

Palamu News: मेदिनीनगर के जिला स्कूल परिसर में आयोजित चार दिवसीय पलामू पुस्तक मेला का समापन हुआ. कुलपति डॉ डीके सिंह ने पुस्तकों को व्यक्ति के विचार, विवेक और संवेदनशीलता का सबसे बड़ा माध्यम बताया.

चंद्रशेखर की रिपोर्ट 

Palamu News: पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर के सीएम उत्कृष्ट प्लस टू विद्यालय (जिला स्कूल) परिसर में आयोजित चार दिवसीय पुस्तक मेला का समापन सोमवार को हुआ. ज्ञान, साहित्य और सामाजिक चेतना का संगम पुस्तक मेला के समापन समारोह के मुख्य अतिथि नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति डा डीके सिंह ने जीवन के संपूर्ण विकास में पुस्तक की महता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि अच्छी पुस्तकों का अध्ययन करने से व्यक्ति के जीवन में बदलाव आता है. पुस्तकों के साथ जुडाव रखने वाले व्यक्ति अपने अंदर उतम विचार, विवेक व संवेदनशीलता को जागृत करता है. इस तरह पुस्तक सबसे अच्छा मित्र है. उसके साथ मित्रता का रिश्ता कायम रखना चाहिए. 

एआई तकनीक कभी नहीं ले सकती पुस्तकों का स्थान : कुलपति

कुलपति ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक चाहे जितनी विकसित हो जाए, लेकिन पुस्तकों का स्थान कभी नहीं ले सकती.

स्वदेशी पुस्तकें संस्कृति को जीवित रखती हैं

विदेशी पुस्तकें समान्य रूप से रेफरेंस बुक होती है, जो काफी महंगी होती है. कुछ वर्षों के बाद उनकी प्रासंगिकता कम हो जाती है.लेकिन स्वदेशी पुस्तकें हमारी संस्कृति, समाज और मानवीय मूल्यों को जीवित रखती हैं. इसलिए इस तरह की पुस्तकों का अध्ययन निश्चित रूप से करना चाहिए.

युवाओं से पुस्तकों से जुड़ने का किया आह्वान

समय इंडिया के प्रबंध न्यासी साहित्यकार चंद्रभूषण ने कहा कि किताबें केवल कागज के पन्ने नहीं, बल्कि समाज की चेतना और सभ्यता की धड़कन होती हैं. उन्होंने युवाओं से मोबाइल की दुनिया से निकलकर पुस्तकों से जुड़ने का आह्वान किया.

साहित्य प्रेमियों की लगी भीड़

कार्यक्रम में साहित्य प्रेमी, विद्यार्थी, शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन पलामू पुस्तक मेला के स्थानीय संयोजक संजय वर्मन ने किया. पुस्तक मेले में साहित्य प्रेमियों की भीड़ लगी रही. लोग अपनी पसंद और जरूरत के मुताबिक पुस्तक की खरीददारी कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: Ramgarh: आर्यिका माताओं की सड़क दुर्घटना में समाधि को लेकर जैन समाज में आक्रोश, निकाली गयी मौन रैली

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव से पहले JMM का बड़ा कदम, हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका पर चुनाव आयोग को लिखा पत्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >