बृद्धखैरा के वेणुगोपाल मंदिर में मेला संपन्न

बृद्धखैरा के वेणुगोपाल मंदिर में मेला संपन्न

पांडू. प्रखंड के बृद्धखैरा में स्थित वेणुगोपाल मंदिर परिसर में मकर संक्रांति पर पांच दिवसीय मेला का समापन रविवार को हुआ. मेला की शुरुआत 14 जनवरी से किया गया था. यह मेला प्रखंड क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक होता है. इस मेले को देखने के लिए बहुत दूर – दूर से लोग आते हैं.मेला में मीना बाजार, झूला, ब्रेक डांस, जादूगर सहित कई तरह के मनोरंजन के साधन उपलब्ध थे. क्षेत्र से पहुंचे महिला – पुरुष श्रद्धालुओं ने वेणुगोपाल मंदिर में पूजा अर्चना कर मेले का भ्रमण किया.बताया गया कि मेला की शुरुआत 14 जनवरी 1954 से किया गया है, जो निरंतर चलते आ रहा है. 70 वर्षों से लगने वाले यह मेला झारखंड राज्य के लिए प्रसिद्ध माना जाता है. मेला को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर कमेटी के लोग सक्रिय थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >