राशि मिलने के बाद भी नहीं बना आवास, बीडीओ ने जतायी नाराजगी

राशि मिलने के बाद भी नहीं बना आवास, बीडीओ ने जतायी नाराजगी

हरिहरगंज. प्रखंड क्षेत्र में अबुआ आवास योजना के तहत आवास निर्माण कार्य में लापरवाही का मामला सामने आया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी पारितोष प्रियदर्शी ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान पाया कि कई लाभुकों ने ढलाई लेवल तक की राशि प्राप्त करने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं किया है. इस पर उन्होंने नाराजगी जतायी. जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में 57 तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 में 94 लाभुकों को ढलाई लेवल तक की राशि का भुगतान किया जा चुका है. इसके बावजूद कई लाभुकों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर ढलाई लेवल का कार्य पूरा नहीं किया है, जिससे योजना के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही है. बीडीओ ने स्पष्ट कहा कि जो लाभुक राशि प्राप्त कर लिये है और वे आवास निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करें. अन्यथा उनके खिलाफ नीलाम पत्र वाद दर्ज कराया जायेगा. साथ ही भुगतान की गयी राशि 12.50 प्रतिशत ब्याज के साथ वसूला जायेगा. उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित कर्मियों को भी निर्देश दिया कि लाभुकों से संपर्क कर निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की पहल करें, ताकि योजना का लाभ समय पर पात्र परिवारों को मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >