घर में घुसकर महिला से फरमा रहा था इश्क, पिटा

शहर थाना क्षेत्र की घटना

मेदिनीनगर.

शहर थाना क्षेत्र के शांतिपुरी मुहल्ले में एक घर में घुस कर महिला से इश्क फरमाना एक युवक को महंगा पड़ गया. महिला के घर वालों के आने पर युवक वहां से भाग निकला. लेकिन घर वालों के चोर-चोर कहकर उसका पीछा करने पर राहगीरों ने युवक को पकड़ लिया. इसके बाद वहां पहुंचे महिला के घर वालों ने उसकी पिटाई कर दी. तब पता चला का मामला प्रेम प्रसंग का है. पिटाई के दौरान लड़के ने महिला से दो साल से बातचीत करने की बात स्वीकार की. पुलिस युवक व महिला के घर वालों को थाना ले गयी है. महिला के पति को शक था कि उसकी पत्नी किसी लड़के से फेसबुक पर चैट करती है. जिसके बाद उसने युवक को किसी तरह अपने घर पर बुलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >