नशे में धुत पारा शिक्षक ने पेट्रोल छिड़क कर खुद पर लगायी आग, जख्मी

थाना क्षेत्र के डाला खूर्द निवासी पारा शिक्षक रणधीर सिंह ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

पांडू. थाना क्षेत्र के डाला खूर्द निवासी पारा शिक्षक रणधीर सिंह ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना मंगलवार को दोपहर दो बजे की बतायी जा रही है. घायलावस्था में उसे विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेदिनीनगर एमएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया. बताया जाता है कि उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय डाला खूर्द में पानी टंकी व पाइप लाइन का काम चल रहा था. काम कर रहे मिस्त्री के साथ रणधीर ने मारपीट कर दी थी. इसके बाद मिस्त्री ने रणधीर सिंह के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज करा दी थी. इसकी जानकारी थाना वालों ने रणधीर के चचेरे भाई शिक्षक नेता प्रद्युम्न सिंह उर्फ सिंटू सिंह को दी. उन्होंने झरना खूर्द चौक पर रणधीर से पूछताछ की. इस दौरान दोनों के बीच तू तू मैं मैं हो गया. इस पर सिंटू ने रणधीर सिंह की पिटाई कर दी. पिटाई से गुस्साए रणधीर सिंह ने थाना के बाहर आग लगा ली. जिससे बुरी तरह झुलस गये. पांडू थाना प्रभारी सौरभ कुमार ने बताया कि रणधीर सिंह शराब के नशे था. मिस्त्री से लड़ाई होने के कारण उनके घर वालों ने उन्हें डांट डपट किया था. वे काफी नशे में थे. अपने साथ पेट्रोल लेकर आये थे. थाना के बाहर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली. थाना परिसर में उपस्थित अधिकारी व पुलिस ने दौड़ कर रणधीर सिंह को किसी तरह बचाया. उसे अस्पताल भेज दिया. तत्काल उसे विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने एमएमसीएच अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया, जहां वह इलाजरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >