मेदिनीनगर. बुधवार को समाहरणालय के सभागार में जनता दरबार का आयोजन हुआ. पलामू डीसी समीरा एस ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों की समस्याएं सुनी और कार्रवाई का आश्वासन दिया. डीसी ने लोगों के आवेदन को संबंधित विभाग के पदाधिकारी के पास अग्रसारित कर दिया और 15 दिनों के अंदर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. लोगों ने डीसी को बताया कि एलआरडीसी के आदेश के बावजूद उंटारी रोड अंचल के सीओ एलपीसी निर्गत नही कर रहे है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने सीओ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में कई लोगों ने जमीन से अवैध कब्जा हटाने, मारपीट व रंगदारी मांगने के अलावा अबुआ आवास सहित अन्य मामलों की शिकायत डीसी से किया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.