Medininagar Railway Station, पलामू : झारखंड के डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अब मेदिनीनगर कर दिया गया है. इस संबंध में राज्य सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गयी है. नाम परिवर्तन को पहले ही राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी मिल चुकी थी.
100 साल से अधिक पुराना है ये रेलवे स्टेशन
जारी अधिसूचना के अनुसार, इस फैसले के लिए केंद्र सरकार से भी अनापत्ति प्राप्त हो चुकी है. करीब 100 वर्ष से अधिक पुराने इस रेलवे स्टेशन का ऐतिहासिक महत्व रहा है. यह स्टेशन धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत आता है और यहां से राजधानी, गरीब रथ सहित कई महत्वपूर्ण सुपरफास्ट ट्रेनें संचालित होती हैं.
Also Read: झमाझम बारिश से बदला रांची के मौसम का मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली राहत
नाम परिवर्तन के बाद मिलेगा स्टेशन को नया कोड
ब्रिटिश काल में ईस्ट इंडियन रेलवे द्वारा इस रेल मार्ग का निर्माण किया गया था, जिसके बाद से यह स्टेशन क्षेत्र का प्रमुख रेलवे केंद्र बना हुआ है. नाम परिवर्तन के बाद रेलवे की ओर से स्टेशन को नया कोड भी आवंटित किया जायेगा. गौरतलब है कि वर्ष 2018 में ही राज्य सरकार ने डालटनगंज शहर का नाम बदलकर मेदिनीनगर कर दिया था. अब रेलवे स्टेशन का नाम भी उसी के अनुरूप कर दिया गया है. इस निर्णय के बाद प्रशासनिक और रेलवे रिकॉर्ड में आवश्यक बदलाव की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
Also Read: Jamshedpur: टाटा मोटर्स कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, ग्रेड समझौते पर मुहर; बढ़ेगा वेतन
