कैंप कार्यालय से आम नागरिकों को मिलेगा सीधा लाभ: डीसी

आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान व सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिले के अनुमंडल स्तर पर कैंप कार्यालय खोला जा रहा है.

मेदिनीनगर. आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान व सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिले के अनुमंडल स्तर पर कैंप कार्यालय खोला जा रहा है. हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में 27 फरवरी को कैंप कार्यालय अधिष्ठापित हुआ. छह मार्च को छतरपुर अनुमंडल कार्यालय परिसर में कैंप कार्यालय अधिष्ठापित किया जाना है. इसमें पलामू डीसी शशि रंजन सहित कई पदाधिकारी हिस्सा लेंगे. डीसी शशि रंजन ने कहा कि कैंप कार्यालय के माध्यम से विभिन्न तरह की सेवाएं प्रदान की जायेगी और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान होगा. कैंप कार्यालय के जरिए आम नागरिकाें को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा. प्रत्येक माह के दूसरे गुरुवार को छतरपुर में कैंप कार्यालय आयोजित किया जायेगा. विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जायेगी और लोगों को उसका लाभ दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >