मेदिनीनगर, पलामू : पलामू जिला बीआरपी-सीआरपी महासंघ की ओर से सोमवार को कचहरी परिसर में शोकसभा आयोजित की गयी. इसमें जिले में कार्यरत बीआरपी और सीआरपी शामिल हुए. सभी ने राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर गहरा शोक जताया. दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी.
शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने दिवंगत मंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि झारखंड ने एक अनमोल हीरा खो दिया है. जिलाध्यक्ष किशोर कुमार दूबे ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू व्यवहार कुशल, मिलनसार और कर्मठ थे. वे लोगों की बातों को गंभीरता से सुनते थे और हर झारखंडी के दर्द को अपना दर्द समझते थे. उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है.
शोकसभा में महासंघ के अरुण मिश्रा, मुकेश तिवारी, जयप्रकाश कुमार, अविनाश पांडेय, विनोद यादव, सुरेंद्र राम, प्रभात दूबे, दीपक कुमार, संजय रजक, संदीप राम, एजाज अहमद, रजनीकांत तिवारी, विजय दूबे, रामअमृतम, दीपक दूबे, प्रदीप कुमार, मनोज पाठक, राजन कुमार, बिपिन कुमार और विकास पांडेय समेत कई बीआरपी-सीआरपी मौजूद थे.
