जपला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से बिहार के युवक की मौत

पलामू के जपला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से बिहार के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पलामू जिले के जपला रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात करीब 9:45 बजे ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक रंजीत यादव की मौत हो गई. मृतक बिहार के रोहतास जिला के तिलौथू थाना क्षेत्र राकीयांन बिगहा गांव के स्वर्गीय रामपाल यादव के था. जानकारी के अनुसार जपला स्टेशन से एक थ्रू पास ट्रेन गुजर रही थी. इसी क्रम में उसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर आरपीएफ पोस्ट जपला के उप निरीक्षक रामनरेश राम, अन्य रेलकर्मी तत्काल उसे हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया. उप निरीक्षक ने इसकी सूचना हुसैनाबाद थाना और जीआरपी डालटनगंज को दिया, सूचना मिलते ही हुसैनाबाद पुलिस अस्पताल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर इसकी सूचना मृतक के परिजनों को मोबाइल द्वारा दी गई, सूचना मिलते ही मृतक के परिजन देर रात अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचे. रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया. पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Chandra shekhar singh

Published by: Sweta Vaidya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >