विश्रामपुर. विश्रामपुर के नावाडीह कला स्थित रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय महिला आयोग के निर्देशानुसार कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न निवारण को लेकर आयोजित जागरूकता अभियान बुधवार को संपन्न हो गया.इससे पहले जागरूकता अभियान का विधिवत शुरुआत पूर्व मंत्री सह आरसीयू के संस्थापक रामचंद्र चंद्रवंशी,कुलाधिपति डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी,कुलपति डॉ एस के झा व कुलसचिव डॉ देवाशीष मंडल ने संयुक्त रूप से किया.अभियान के दौरान लोगों को पीओएसएच अधिनियम के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया.शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में भी अवगत कराया गया.इसके अलावा आंतरिक शिकायत समिति की भूमिका के बारे में भी बताया गया. महिलाओं के अधिकारों को चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, आदर्श नारा, गीत, स्टोरी टेलिंग, कविता गायन द्वारा लोगों को जागरूक किया गया. आरसीयू के आइसीसी अध्यक्ष डॉ श्रवंती ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को यौन उत्पीड़न से संबंधित कानूनों की जानकारी देना था, ताकि महिला सम्मान के साथ सुरक्षित वातावरण में रह सके. अभियान में विश्वविद्यालय के कई शिक्षक – शिक्षिका व छात्रा – छात्राएं शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है