कालाबाजारी करने वाले एजेंसी के खिलाफ होगी कार्रवाई

घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति को लेकर डीसी ने की समीक्षा, कहा

घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति को लेकर डीसी ने की समीक्षा, कहा

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर सोमवार को समाहरणालय के सभागार में पलामू डीसी समीरा एस ने घरेलू गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों एवं आपूर्ति पदाधिकारियों के साथ बैठक की. पलामू जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी से जुड़े मामले पर विचार किया गया. समीक्षा बैठक में डीसी ने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध नहीं रहने की शिकायत मिल रही है. उपभोक्ताओं को सहज रूप में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. इस वजह से उपभोक्ता परेशान हैं. बैठक में सर्वप्रथम डीसी ने विभिन्न गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों से उनके यहां उपलब्ध सिलेंडर व उसके आवंटन की जानकारी ली. बताया गया कि एजेंसी के स्टॉक में पर्याप्त गैस सिलेंडर उपलब्ध है. एजेंसियों के पास उपभोक्ताओं की संख्या के अनुरूप सिलेंडर का आवंटन होता है.पलामू में कुछ दिनों से अधिक उपभोक्ताओं द्वारा बुकिंग कराये जाने से समस्या उत्पन्न हुई है. वैसे जिन उपभोक्ताओं का आन लाइन बुकिंग हुआ है, उन्हें गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है. डीसी ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया कि अस्पताल, छात्रावास, स्कूल,आंगनबाड़ी केंद्रों में प्राथमिकता पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराये.

डीसी ने कहा कि एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजार करने वाले एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. घरेलू गैस आवश्यक वस्तु अधिनियम के दायरे में आती है. ऐसी स्थिति में इसकी कालाबाजारी करने पर अधिनियम के तहत सख्त करवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडरों में टैंपरिंग करने की शिकायत मिलने पर भी कार्रवाई की जायेगी. अक्सर यह शिकायत मिल रही है कि गैस एजेंसी के संचालक घरेलू एलपीजी सिलेंडर से गैस निकालकर व्यावसायिक सिलेंडरों में भरकर ऊंचे दाम पर बेच रहे है. डीसी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांचकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

निर्धारित क्षेत्र में ही एजेंसी करे सिलेंडर की आपूर्ति : बैठक में डीसी समीरा एस ने कहा कि सरकार ने एलपीजी सिलेंडर वितरण के लिए जो क्षेत्र निर्धारित किया है, गैस एजेंसी उसी इलाके में उपभोक्ताओं को सहज रूप में सिलिंडर उपलब्ध कराये. अपने निर्धारित क्षेत्र से बाहर आफिस या गोदाम संचालित कर कार्य करने वाले एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. डीसी ने कहा कि सरकार ने आम नागरिकों की सुविधा के लिए क्षेत्र आवंटित कर एजेंसी नियुक्त किया है. एजेंसी का यह दायित्व है कि अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं के बीच एलपीजी सिलिंडर सहज तरीके से वितरण करें. उसकी कालाबाजारी करने या अनावश्यक रूप से आफिस या गोदाम बंद रखने के मामले में कड़ी कार्रवाई की जायेगी. डीसी ने सभी एलपीजी वितरण एजेंसी को कार्यालय के बाहर सूचना बोर्ड पर एजेंसी का संपर्क नंबर प्रदर्शित करने पर जोर दिया. कई एजेंसी के प्रतिनिधियों ने डीसी को बताया कि गैस वितरण के समय लोग अनावश्यक रूप से भीड़ लगा देते है. इस मामले में डीसी ने कहा कि क्यूआरटी का गठन किया जा रहा है.इस टीम में एमओ, एजेंसी के प्रतिनिधि व पुलिस के जवान शामिल रहेंगे. समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में एजेंसी के प्रतिनिधि थाना प्रभारी, एमओ व बीडीओ से संपर्क कर सकते है.

पलामू में सिलेंडर की उपलब्धता पर्याप्त

डीसी समीरा एस ने कहा कि पलामू में एलपीसी सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है. जिले के उपभोक्ताओं को सहज तरीके से सिलिंडर की आपूर्ति कराने को लेकर जिला प्रशासन प्रयासरत है. उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान होने की जरूरत नही है. निर्धारित समय पर बुकिंग कराये. एजेंसी के द्वारा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जायेगा. गैस कंपनियों द्वारा जिले में घरेलू एलपीजी पूर्व की तरह सामान्य रूप से एजेंसी को उपलब्ध करायी जा रही है. डीसी ने बताया कि शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता सिलेंडर लेने के 25 दिन एवं ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता 45 दिन पूरा होने के बाद ही बुकिंग कराये. मौके पर डीडीसी जावेद हुसैन, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार के अलावा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व गैस एजेंसी के प्रतिनिधि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >