पलामू में सर्जरी के बाद महिला की मौत के बाद 4 निजी अस्पतालों को किया सील

Action Against Hospitals in Palamu: पलामू में 4 प्राइ‍वेट अस्पतालों को सील कर दिया गया है. इनके खिलाफ सिविल सर्जन को कई शिकायतें मिलीं थीं. गहन जांच के बाद यह कार्रवाई की गयी. सिविल सर्जन ने बताया कि एक अस्पताल में गर्भनिरोध के लिए महिला का ऑपरेशन किया गया और बाद में उसे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहां उसकी मौत हो गयी.

Action Against Hospitals: झारखंड के पलामू जिले में रविवार को 4 निजी अस्पतालों को सील कर दिया गया. इनमें से एक में सर्जरी किये जाने के बाद एक महिला की मौत हो गयी थी. एक अधिकारी ने बताया कि इन निजी चिकित्सा संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई इसलिए की गयी कि वे मानदंडों का पालन नहीं कर रहे थे.

Action Against Hospital: अस्पतालों की गहन जांच के बाद हुआ फैसला

पलामू के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक महिला की मौत के बाद, पलामू में एक प्रशासनिक टीम द्वारा निजी अस्पतालों की गहन जांच की गयी. कई निजी अस्पतालों में चिकित्सकों द्वारा गलत इलाज किये जाने की रिपोर्ट मिली थी. 8 संस्थानों की जांच की गयी, जिनमें से 4 को सील कर दिया गया, क्योंकि वे अस्पताल के मानदंडों का पालन नहीं कर रहे थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गर्भनिरोध के लिए ऑपरेशन करने के बाद सरकारी अस्पताल रेफर किया

पूनम देवी (29) नामक मरीज का शनिवार को एक निजी अस्पताल में एक डॉक्टर ने ऑपरेशन किया था और उसकी हालत बिगड़ने पर उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) ले जाया गया. मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एमएमसीएच में उसे मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि महिला के गर्भनिरोध के लिए निजी अस्पताल में एक डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया था और उसे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया था.

इसे भी पढ़ें

साहिबगंज में 50 साल की महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

झारखंड में कमजोर पड़ा मानसून, 2 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया लो प्रेशर एरिया

आदिवासी भाषाओं का हिंदी और अंग्रेजी में होगा अनुवाद, 1 सितंबर को आदि वाणी ऐप की लांचिंग

पलायन का दंश झेलता बोकारो का चतरोचट्टी, 3 महीने में ताबूत में लौटे 5 प्रवासी श्रमिक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >