हैदरनगर. प्रखंड क्षेत्र के स्तरोन्नत उच्च विद्यालय पतरिया में पीएम श्री योजना के तहत संचालित छात्रों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग, खेलकूद एवं कराटे प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जायेगा. विद्यालय के सभी वर्ग कक्षों का नामांकरण किया जायेगा. पीएम श्री कार्यक्रम के तहत 12 विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के समग्र विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कराटे प्रशिक्षण भी दिया गया. मानसिक व शारीरिक विकास के उद्देश्य के साथ विद्यालय में खेल को शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है. विद्यालय द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि अन्य आदर्श विद्यालयों के शिक्षक एवं विद्यालय के सफल पूर्व छात्र, जो विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत हैं, विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देंगे और प्रभावी अध्ययन पद्धति से अवगत करायेंगे. शिक्षकों ने कहा कि खेल बच्चों को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक जीवन मूल्यों की सीख देता है. मौके पर प्रभारी उपेंद्र कुमार, सहायक शिक्षक जयप्रकाश कुमार, विजेन्द्र विश्वकर्मा, रविंद्र राम, कंप्यूटर शिक्षक शमीम अहमद, सहायक अध्यापक जितेन्द्र कुमार सिंह, बीरेंद्र कुमार सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.