हुसैनाबाद. नगर पंचायत क्षेत्र के सैदाबाद गांव में नवनिर्मित घर से पुलिस ने एक बच्चे को बरामद किया, बच्चे की उम्र लगभग दो वर्ष बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार बच्चे को एक महिला के साथ उक्त नवनिर्मित घर में देखा गया था, जब स्थानीय महिलाएं बच्चे के बारे में पूछा तो महिला ने बताया कि मेरा बच्चा है. महिलएं जब और अधिक जानकारी मांगने लगी, तो महिला बच्चे को छोड़ कर चली गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार को दी. पुलिस उक्त स्थान पर पहुंच कर बच्चे को अपने साथ थाना ले आयी. इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर उक्त बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया और वॉट्सअप ग्रुप में शेयर की है, ताकि किसी का बच्चा हो तो उसकी जानकारी हो मिल सके, पुलिस उक्त महिला की खोजबीन कर रही है, लोगों का शक है की शायद महिला बच्चे की चोरी कर भागी होगी.
नवनिर्मित घर से बच्चा बरामद, जांच में जुटी पुलिस
नवनिर्मित घर से बच्चा बरामद, जांच में जुटी पुलिस
