मोहम्मदगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय का शौचालय बदहाल

मोहम्मदगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय का शौचालय बदहाल

प्रतिनिधि, मोहम्मदगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय के भवन में मौजूद शौचालय बदहाल है. समुचित सफाई नहीं होने के कारण यह शौचालय उपयोग के लायक भी नहीं है. दो मंजिला भवन के दोनों तल्ले में सामूहिक शौचालय हैं सभी के दरवाजे टूटे हुए हैं. पूरा कमरा गंदगी से भरा हुआ है. साथ ही सभी पाइप लाइन जाम है. इससे अंचल व प्रखंड कर्मियों को काफी परेशानी होती है. दोनों तल्ले के कई कमरों के कोने में काफी कचड़ा जमा हुआ है. कुछ शौचालयों में तो ताला लगा हुआ है. दो सफ़ाई कर्मी उठाते है प्रतिमाह 19 हजार अंचल व प्रखंड के लिए दो सफाई कर्मी अनुबंध पर बहाल है. जिन्हें अंचल व प्रखंड कार्यालय से अलग अलग भुगतान किया जाता है.जिसे परिसर व शौचालयों की सफाई के लिए रखा गया है. पदस्थापित पदाधिकारियों की वॉशरूम व शौचालयों की स्थिति कुछ हद तक ठीक है जबकि अन्य कर्मियों के कार्यालय से अटैच वॉशरूम व शौचालय बदतर स्थित में है . पेयजल की भी है स्थिति खराब परिसर में स्वच्छ पेयजल के लिये एक आरओ का सेट अप लगा है. दो वर्ष पूर्व लगा यह उपकरण आज तक चालू नहीं हुआ है. प्रखंड व अंचल कर्मी ऑफिस के दौरान बोतलबंद पानी अपने साथ लाते है.जबकि दूर दराज से काम से इस कार्यालय में पहुंचने वाले ग्रामीण कार्यालय से बाहर प्यास बुझाने के लिए चापानल पर भटकते हैं. इस उपकरण को लगाने में लाखों रुपये खर्च हुए है.उसके बाद शुद्ध पेयजल परिसर में उपलब्ध नही हुआ है. प्रखंड से अंचल कार्यालय के कमरे भी है जर्जर मोहम्मदगंज प्रखंड भवन का शिलान्यास 26 मई 2011 व उदघाटन 23 नवंबर 2013 को हुआ है. प्रखंड व अंचल भवन के कई कमरों की अब स्थिति जर्जर होने लगी है. कई कमरों में दरारें भी दिखने लगे है.भवन का सभी आधारभूत संरचना का लाभ अंचल व प्रखंड कार्यालय पहुचने वाले ग्रामीणों समेत कर्मियों को नही मिलता. इसके लिये सरकार ने लाखों रुपये खर्च की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >