21 फरवरी को झारखंड आ रहीं जया प्रदा, मेदिनीनगर में करेंगी रोड शो

Jaya Prada Road Show: झारखंड के मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में 21 फरवरी को जया प्रदा भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर के पक्ष में रोड शो करेंगी. चुनावी सरगर्मी के बीच स्टार प्रचारक की एंट्री से माहौल गरमाया है. शांति और विकास को मुद्दा बनाकर अरुणा शंकर मतदाताओं से समर्थन मांग रही हैं. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

पलामू से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट

Jaya Prada Road Show: मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है. मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए विभिन्न दलों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा 21 फरवरी को मेदिनीनगर पहुंचकर रोड शो करेंगी.

भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार

जया प्रदा भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर के समर्थन में रोड शो करेंगी. उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि उनके रोड शो से चुनावी माहौल में नया जोश आएगा और मतदाताओं का ध्यान आकर्षित होगा.

रणनीति के साथ मैदान में अरुणा शंकर

अरुणा शंकर पूरी रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरी हैं. वह अपने पूर्व कार्यकाल में मेयर रहते हुए कराए गए विकास कार्यों को जनता के सामने रखकर वोट मांग रही हैं. उनका मुख्य चुनावी मुद्दा शहर में शांति और विकास कायम रखना है. समर्थकों का दावा है कि उनके नेतृत्व में शहर में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं पूरी हुईं, जिनका लाभ जनता को मिला.

चुनावी फिजा में बदलाव की उम्मीद

जया प्रदा के रोड शो को भाजपा के लिए गेम चेंजर के रूप में देखा जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि स्टार प्रचारक के रूप में उनकी मौजूदगी से चुनावी समीकरण प्रभावित हो सकते हैं. इससे विरोधियों पर भी दबाव बढ़ेगा और मुकाबला और दिलचस्प हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें: राजकीय इटखोरी महोत्सव का आज होगा भव्य उद्घाटन, तीन दिनों तक रंगारंग कार्यक्रमों की धूम, देखें खास तस्वीरें

मतदाता खामोश, फैसला मतदान केंद्र पर

चुनावी माहौल भले ही गरम हो, लेकिन मतदाता फिलहाल खामोश नजर आ रहे हैं. लोकतंत्र में गुप्त मतदान का अधिकार होने के कारण जनता खुलकर अपनी राय व्यक्त नहीं कर रही है. माना जा रहा है कि अंतिम फैसला मतदान केंद्र पर ही सामने आएगा. अब सबकी नजर 21 फरवरी को होने वाले रोड शो और उसके बाद के राजनीतिक असर पर टिकी है.

इसे भी पढ़ें: रघुवर दास ने बदल दिया पलामू निकाय चुनाव का समीकरण, अरुणा शंकर के समर्थन में बागियों को बैठाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >