कल्याणकारी योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन कटिबद्ध : उपायुक्त

मेदिनीनगर : पलामू के उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने कहा कि पलामू जिले में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. इसके लिए शासन प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ जुटा है. राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में पलामू में 2515 सेविका एवं 2255 सहायिका का मानदेय भुगतान की […]

मेदिनीनगर : पलामू के उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने कहा कि पलामू जिले में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. इसके लिए शासन प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ जुटा है. राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में पलामू में 2515 सेविका एवं 2255 सहायिका का मानदेय भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है.

जबकि 4397 पारा शिक्षकों के अक्तूबर माह तक की मानदेय राशि का भुगतान भी कर दिया गया है. शुक्रवार को डीसी डॉ अग्रहरि पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. डीसी ने बताया कि ठंड से लोगों को राहत मिले इसके लिए कंबल वितरण एवं अलाव की व्यवस्था की गयी है. इस वर्ष पलामू जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में 66 हजार 168 कंबल का वितरण किया गया है. गरीब-असहाय, विधवा, दिव्यांग व अन्य लोगों को कंबल उपलब्ध कराया गया है. वही कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गयी है.

उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिले के प्रखंडों में शिविर लगायी गयी और पेंशन के लिए आवेदन प्राप्त किया गया. शिविर में पेंशन के लिए 106 आवेदन प्राप्त हुए. एक सप्ताह के अंदर इसका निष्पादन किया जायेगा. पलामू में पेंशन की आठ योजनाएं संचालित है.

जिसमें एक लाख 59 हजार लोग निबंधित है. पेंशन शिविर में जांच के दौरान पाया गया कि 1209 पेंशनधारियों का बैंक एकाउंट निष्क्रिय होने के कारण उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

वैसे 507 लोगों के बैंक खाता का सत्यापन किया गया. 375 पेंशनधारी मृत पाये गये जिनका बैंक एकाउंट को होल्ड कर दिया गया है.उन्होंने बताया कि पेंशन से जुड़े मामलों का निष्पादन जल्द ही कर दिया जायेगा. डीसी ने बताया कि पलामू जिले में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के चयन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी. जिले में 80 सेविका व 33 सहायिका का पद रिक्त हैं.आमसभा के माध्यम से रोस्टर के अनुसार सेविका-सहायिका का चयन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >