खैर की लकड़ी काटने का मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

चैनपुर : हरिनामाड़ वन क्षेत्र में बड़ी संख्या में खैर की लकड़ी काटी गयी है. मंगलवार को सीएफ मनीष अरविंद एवं डीएफओ राहुल कुमार ने ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक मे लोगों ने बताया कि ग्रामीणों को गलत जानकारी देकर खैर के पेडों को कटाई की गयी है. रेंजर कैलाश सिंह ने बताया कि […]

चैनपुर : हरिनामाड़ वन क्षेत्र में बड़ी संख्या में खैर की लकड़ी काटी गयी है. मंगलवार को सीएफ मनीष अरविंद एवं डीएफओ राहुल कुमार ने ग��रामीणों के साथ बैठक की. बैठक मे लोगों ने बताया कि ग्रामीणों को गलत जानकारी देकर खैर के पेडों को कटाई की गयी है. रेंजर कैलाश सिंह ने बताया कि 22 व 23 अक्तूबर को वन भूमि से अवैध तरीके से 237 खैर के पेड़ों को काट लिया गया है.

बैठक में ग्रामीणों ने वन विभाग के पदाधिकारियों को बताया कि जब खैर की पेड़ की कटाई की जा रही थी, तब ग्रामीणों ने आपत्ति जतायी थी. लेकिन पेड़ कटवाने लोगों ने बताया कि पेड़ की कटाई वन विभाग से आदेश लेकर कटवाया जा रहा है.

इसकी जानकारी जब ग्रामीण वन विभाग को दिया, तो विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए काटे गये खैर के पेड़ को जब्त कर चैनपुर वन क्षेत्र कार्यालय लाया गया. इस मामले में पेड़ कटवा रहे मुंशी दीपक उर्फ अक्षय कुमार को गिर‍फ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >