पलामू में ट्रेन से कटकर एक ही परिवार की दो महिला और एक बच्ची की मौत

रेहला (पलामू) : झारखंड और बिहार की सीमा से सटे पलामू जिला में ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी. घटना लालगढ़ स्टेशन के पास हुई. तीनों विश्रामपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव की रहने वाली थीं. बताया जाता है कि सोमवार की सुबह 5:30 बजे हुई. इसे भी […]

रेहला (पलामू) : झारखंड और बिहार की सीमा से सटे पलामू जिला में ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी. घटना लालगढ़ स्टेशन के पास हुई. तीनों विश्रामपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव की रहने वाली थीं. बताया जाता है कि सोमवार की सुबह 5:30 बजे हुई.

इसे भी पढ़ें : Palamau : नावाबाजार के सिंजो गांव में NH 98 पर महिला का शव बरामद

मृतकों की पहचान लालगढ़ गांव निवासी रवींद्र कुमार चौधरी की पत्नी राधा देवी (32) और उनकी बेटी ऋचा कुमारी (12) एवं वीरेंद्र कुमार चौधरी की पत्नी सविता देवी (28) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, राधा देवी, सविता देवी व ऋचा कुमारी एक ही परिवार से हैं.

मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं के साथ एक बच्ची कॉसिंग पार करने के दौरान गरीब रथ ट्रेन की चपेट में आ गयी. ट्रेन के पहिये के नीचे तीनों आ गयीं. घटनास्थल पर ही राधा देवी, उनकी बेटी ऋचा के साथ-साथ सविता की भी मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >