चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च

रंका : लोकसभा चुनाव एवं रामनवमी पूजा को लेकर पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी के नेतृत्व में बाइक से सघन फ्लैग मार्च किया गया़ फ्लैग मार्च रंका थाना से निकलकर शहर के सभी गली-मुहल्लों में भ्रमण करते हुए रमकंडा की ओर प्रस्थान कर गयी़ इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी ने बताया कि आम लोगों […]

रंका : लोकसभा चुनाव एवं रामनवमी पूजा को लेकर पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी के नेतृत्व में बाइक से सघन फ्लैग मार्च किया गया़ फ्लैग मार्च रंका थाना से निकलकर शहर के सभी गली-मुहल्लों में भ्रमण करते हुए रमकंडा की ओर प्रस्थान कर गयी़ इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी ने बताया कि आम लोगों में डर व भय नहीं होना चाहिए.

मतदाता निर्भीक होकर घर से निकलें और मतदान करें. पुलिस फ्लैग मार्च के माध्यम से भयमुक्त वातावरण बनाने में जुटी हुई है. वे लोगों से सीधे संवाद करेंगी. उन्होंने कहा कि आम जनता को कोई भी परेशानी हो, तो पुलिस प्रशासन से सीधे संवाद कर सकते हैं. इसके अलावा रामनवमी पूजा में पुलिस की सुरक्षा चाकचौबंद रहेगी. सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस गली-गली में फ्लैग मार्च करके शांति व्यवस्था बनाया जा रहा है़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >