सुखाड़ का असर, दुकानदारों में दिखी मायूसी

हैदरनगर : धनतेरस को लेकर बाजार में चहल-पहल तो दिखी,मगर पूर्व के वर्षों की अपेक्षा खरीदारी को लेकर उत्साह नहीं दिखा. बाजार में जेवर से लेकर बर्तन व इलेक्ट्रॉनिक्स की दर्जनों दुकानें सजायी गयी. इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के मालिक कौशल किशोर, शान ए अली, नंदलाल प्रसाद व अन्य ने बताया कि धनतेरस को लेकर औपचारिकता वश […]

हैदरनगर : धनतेरस को लेकर बाजार में चहल-पहल तो दिखी,मगर पूर्व के वर्षों की अपेक्षा खरीदारी को लेकर उत्साह नहीं दिखा. बाजार में जेवर से लेकर बर्तन व इलेक्ट्रॉनिक्स की दर्जनों दुकानें सजायी गयी. इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के मालिक कौशल किशोर, शान ए अली, नंदलाल प्रसाद व अन्य ने बताया कि धनतेरस को लेकर औपचारिकता वश लोगों ने छोटी-छोटी जरूरी सामान की ही खरीदारी की.
बड़े सामान सिर्फ शो पीस बनकर रह गये. इसका कारण उन्होंने इस वर्ष की सुखाड़ की स्थिति को बताया. इस मौके बाजार में मंदी पर किसान चंद्रदेव सिंह, बिहारी सिंह, रामप्रवेश सिंह ने बताया कि किसान लगातार सुखाड़ से आहत हैं. त्योहारों को औपचारिक्तावश मनाने को लेकर आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर पाये हैं
. वैसे खासकर सोना के आभूषण की खरीदारी हर सक्षम लोगों ने की. जबकि झाड़ू, मुरही,लावा,मिट्टी के दीए, लाइट व अन्य छोटी मोटी वस्तुओं की खरीदारी की गयी. हालांकि इस बार बाजार में चाइनिज लाइट व आतिशबाजी के सामान की दुकानें नहीं के बराबर दिखीं.
वहीं मिट्टी के दीए व रुई की खरीदारी लोगों ने जमकर की. मिठाई की दुकानों में घी के लड्डू खास आकर्षण का केंद्र रहे. बाजार में पूजन सामग्री व गणेश लक्ष्मी की मूर्ति विभिन्न प्रकार के आकर्षक कैलेंडरों की भी खरीदारी करते लोग दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >