मेदिनीनगर : टीपीसी का एरिया कमांडर गिरफ्तार

मेदिनीनगर : पुलिस ने टीपीसी के एरिया कमांडर राजेश साव को गिरफ्तार किया है. एरिया कमांडर राजेश की गिरफ्तारी नावाबाजार थाना क्षेत्र कुंभी खुर्द से की गयी. सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में पलामू के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एरिया कमांडर राजेश साव अपने गांव आया हुआ […]

मेदिनीनगर : पुलिस ने टीपीसी के एरिया कमांडर राजेश साव को गिरफ्तार किया है. एरिया कमांडर राजेश की गिरफ्तारी नावाबाजार थाना क्षेत्र कुंभी खुर्द से की गयी. सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में पलामू के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एरिया कमांडर राजेश साव अपने गांव आया हुआ है. इस सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी के लिए अभियान एसपी अरुण सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. टीम ने छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया.
छतरपुर थाना क्षेत्र में 28 मई 2018 को पुलिस के साथ टीपीसी गिरेंद्र की दस्ता से मुठभेड़ हुई थी. मुठभेड़ की इस घटना में राजेश साव सक्रिय रूप से शामिल था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >