पहाड़िया किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करनेवाले आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

13 वर्षीय नाबालिग पहाड़िया लड़की को तीन अक्तूबर को अगवा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था

11 नवंबरफोटो संख्या- 11 कैप्शन- पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक संवाददाता, पाकुड़ अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी सोनू तुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. पुलिस ने सोनू तुरी को अमड़ापाड़ा के रसिक टोला से गिरफ्तार किया है. थाना क्षेत्र के एक गांव से 13 वर्षीय नाबालिग पहाड़िया लड़की को तीन अक्तूबर को अगवा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में पुलिस ने सोनू तुरी को गिरफ्तार किया है. घटना को लेकर अमड़ापाड़ा थाने में अपहरण और दुष्कर्म को लेकर मामला दर्ज किया गया था. मालूम हो कि तीन अक्तूबर को नाबालिग युवती को अगवा किया था. इसके बाद परिजनों ने घटना को जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने सोमवार को युवती को बरामद कर लिया था. आरोपी की गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी. रविवार की शाम को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि घटना को लेकर पीड़िता की मां ने बताया था कि चार लड़कों ने उसकी बेटी को अगवा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने बताया कि घटना में एकमात्र आरोपी सोनू तुरी था, उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताय��� कि सिर्फ सोनू तुरी ने ही अपहरण और दुष्कर्म की घटना को अजांम दिया है. पीडि़ता ने भी इस बात की पुष्टि की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >