आपके द्वार. नप के दो वार्डों में जरूरतमंदों के बीच प्रमाण पत्र

पाकुड़ नगर परिषद के वार्ड 18 और 19 में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें 주민ों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। शिविर में लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और आवश्यक दस्तावेजों के लिए आवेदन किए गए। नगर परिषद प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी ने व्यवसाय के लिए ट्रेड लाइसेंस, हरा कार्ड, सर्वजन पेंशन प्रमाण पत्र, मृत्यु और जन्म प्रमाण पत्र समेत विभिन्न दस्तावेज लाभुकों को वितरित किए। कार्यक्रम में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और नगर मिशन प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस आयोजन से स्थानीय लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में सहायता मिली।

प्रतिनिधि, पाकुड़. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 जिदातो मिशन मैदान व 19 बलिहारपुर में गुरुवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कैंप में वार्ड के निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पदाधिकारियों ने लोगों को योजनाओं की जानकारी दी. शिविर में जरूरतमंदों ने आवेदन भी जमा किये. मौके पर नगर परिषद प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी ने लाभुक चिरंजित घोष को उनके व्यवसाय के लिए ट्रेड लाइसेंस का प्रमाण पत्र दिया. वहीं माधुरी रविदास, मनोज भास्कर, संध्या मंडल को हरा कार्ड का वितरण किया गया. लाभुक अंजरा बीवी और शाहनारा बीवी को सर्वजन र्पेंशन का प्रमाण पत्र दिया गया. वार्ड नंबर 19 के शिविर में भी लाभुक हुसनारा बीबी, संतु मलिक, कृष्णा मंडल को हरा कार्ड का वितरण किया गया. लाभुक सरफराज आलम को उनके पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र का वितरण किया गया और शशांक रंजन तिवारी को जन्म प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुमित कुमार मिश्रा, नगर मिशन प्रबंधक मनीष कुमार मिश्रा समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >