मेहनत करने वाली महिलाओं को मिले 2500 रुपये : अजहर इस्लाम

समाजसेवी सह आजसू नेता अजहर इस्लाम ने मंगलवार को अली बाबू बागान में वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया.

पाकुड़. समाजसेवी सह आजसू नेता अजहर इस्लाम ने मंगलवार को अली बाबू बागान में वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया. वनभोज में पाकुड़ जिले की स्थापना दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान मजहर इस्लाम, हिसाबी राय, भास्कर पांडेय, अजहररूल शेख, पंकज साहा, अशराफुल शेख समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे. अजहर इस्लाम ने कहा कि पाकुड़ का आज 31वां स्थापना दिवस है. 28 जनवरी 1994 को पाकुड़ एक नया जिला बना था. विकास की आस में बना यह जिला आज भी विकास से मरहूम है. पाकुड़ विधानसभा में एक सार्थक विपक्ष की भूमिका हम निभायेंगे. हमारी कोशिश रहेगी कि पाकुड़ का विकास गांव से लेकर शहर तक होना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपए दिया जा रहा है, लेकिन पेंशन लाभुकों को एक हजार रुपये दिया जा रहा है. वहीं जो मेहनत करके रसोइया और अन्य महिलाएं काम कर रही हैं उन्हें 1000 रुपये देते हैं और जो मेहनत नहीं कर रहे हैं उसे 2500 दे रहे हैं. मेहनत करने वाले को ज्यादा मिलना चाहिए. 2500 रुपये हमेशा मिले और अन्य पेंशनधारियों को भी 2500 मिलना चाहिए. सरकार को इस पर ध्यान देने की जरूरत है. बैठक को अन्य कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया है. मौके पर महबूब आलम, अरुण चौधरी, सुबोध मंडल, अनिकेत गोस्वामी, रतन भगत आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >