महेशपुर- जयनगरा गांव में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जयनगरा गांव में 56 वर्षीय सुषमा घोष ने घर के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने महिला के विक्षिप्त होने की बात कही है, लेकिन आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रतिनिधि, महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के जयनगरा गांव में 56 वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान जयनगरा गांव निवासी रामनाथ घोष की पत्नी सुषमा घोष (56) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, सुषमा घोष ने घर के समीप बेर के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली. घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों व ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही रदीपुर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया. मृतका के भाई अजय घोष ने बताया कि उसकी बहन विक्षिप्त थी. हालांकि, आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है तथा घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >