पॉलिटेक्निक के दो छात्रों का हुआ प्लेसमेंट, 3.20 लाख का मिला ऑफर

पाकुड़ पॉलिटेक्निक के छात्रों ने एक बार फिर संस्थान का नाम रोशन किया है.

पाकुड़. पाकुड़ पॉलिटेक्निक के छात्रों ने एक बार फिर संस्थान का नाम रोशन किया है. जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड, विजयनगर वर्क्स, बेल्लारी (कर्नाटक) द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में मेटलर्जी ब्रांच के करण राज और करण कर्मकार का चयन हुआ है. उन्हें डिप्लोमा अप्रेंटिसशिप ट्रेनी के पद पर नियुक्त किया गया है, जहां उन्हें 3.20 लाख रुपये प्रति वर्ष का पैकेज मिलेगा. संस्थान के टीपीओ अमित रंजन व प्लेसमेंट को-ऑर्डिनेटर विवेक कुमार ने छात्रों को इसकी जानकारी दी. बताया कि जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड भारत की अग्रणी इस्पात निर्माण कंपनियों में से एक है. यहां करियर की अपार संभावनाएं हैं. संस्थान के प्राचार्य ऋषीकेश गोस्वामी, प्रशासनिक पदाधिकारी निखिल चंद्रा ने चयनित छात्रों को बधाई दी है. इस सफलता से अन्य छात्रों में भी प्रेरणा जगी है. वे भी अपने करियर को लेकर और अधिक उत्साहित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >