1.99 लाख के नकली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

मुर्शिदाबाद के समशेरगंज थाना पुलिस ने फरक्का के धुलियान-कलाबागान से 1,99,500 रुपये के नकली 500-500 रुपये के नोटों के साथ तैमूर शेख (45) और फरीदा बीबी (29) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार नोट बांग्लादेश से लाए गए थे। आरोपी नदी पार कर घाट पर किसी को ये नकली नोट देने वाले थे। फरक्का एसडीपीओ शेख समशुद्दीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना पर दोनों को पकड़ा गया है और मामले में गहन पूछताछ जारी है। उन्हें जंगीपुर न्यायालय में पेश करके 5 दिन की रिमांड पर लिया जाएगा।

प्रतिनिधि, फरक्का.मुर्शिदाबाद जिले के समशेरगंज थाना पुलिस ने जाली नोटों के साथ तैमूर शेख (45) और फरीदा बीबी (29) को गिरफ्तार किया है. फरक्का एसडीपीओ शेख समशुद्दीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर धुलियान-कलाबागान के पास से 1,99,500 रूपये के 500-500 के नकली नोटों के साथ दोनों को गिरफ्तार किया गया. वे नदी पार कर घाट पर पहुंचे थे और यहां किसी को ये नोट देने वाले थे. पुलिस का अनुमान है कि नोट बांग्लादेश से लाए गए थे और इस मामले में गहन पूछताछ जारी है. आरोपियों को जंगीपुर न्यायालय में पेश करने के बाद 5 दिनों की रिमांड पर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >