बाइक का संतुलन बिगड़ने से चालक घायल

लिट्टीपाड़ा-अमड़ामाड़ा मुख्य सड़क पर थाने के समीप मंगलवार देर शाम एक बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया.

लिट्टीपाड़ा. लिट्टीपाड़ा-अमड़ामाड़ा मुख्य सड़क पर थाने के समीप मंगलवार देर शाम एक बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया. इससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार सांवलापुर गांव निवासी सुफल मरांडी (28) अपनी बाइक से दो दोस्तों के साथ जीतपुर से घर जा रहा था. इसी दौरान लिट्टीपाड़ा थाने के समीप बाइक चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया. सूचना पर एएसआइ हरेराम यादव घटनास्थल पर पहुंच कर घायल युवक को सीएचसी लिट्टीपाड़ा पहुंचाया, जहां ऑनड्यूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >