चतुर डॉस अकादमी के बच्चों ने सरस्वती पूजा पर बनायी पेंटिंग

पाकुड़ नगर. विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा पर चतुर डॉस अकादमी में बच्चों के लिए एक ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

पाकुड़ नगर. विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा पर चतुर डॉस अकादमी में बच्चों के लिए एक ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इसमें विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया. अकादमी के शिक्षक गौरांगो दास ने बताया कि शनिवार को अकादमी के छात्रों और उनके अभिभावकों को प्रसाद दिया जायेगा. रविवार को अकादमी में डॉस व फैशन प्रतियोगिता का आयोजन होगा. अकादमी के निदेशक महेंद्र मड़ैया ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देना. बच्चों ने विविध विषयों पर शानदार चित्र बनाए, जो उनकी कल्पनाशीलता और कला कौशल का प्रमाण है. मौके पर रोमियो, मासूम सिंह, शिक्षक अरघदीप, कोयल, प्रति दास, निशा कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >