कालाजार उन्मूलन के लिए कीटनाशक का छिड़काव शुरू

पाकुड़िया. आइआरएस कीटनाशक का छिड़काव मंगलवार को राजपोखर पंचायत अंतर्गत मटियलघाटी, कालीडीह एवं गोद्रोशोल गांव से शुरू किया गया.

पाकुड़िया. कालाजार उन्मूलन के लिए आइआरएस कीटनाशक का छिड़काव मंगलवार को राजपोखर पंचायत अंतर्गत मटियलघाटी, कालीडीह एवं गोद्रोशोल गांव से शुरू किया गया. इसका शुभारंभ पंचायत की मुखिया ललिता टुडू ने किया. केटीएस संजय मुर्मू ने बताया कि आइआरएस कीटनाशक के छिड़काव से कालाजार एवं मलेरिया रोग से बचने का कारगर उपाय है. इसे सभी घरों में छिड़काव करने से कालाजार एवं मलेरिया सहित अन्य वैक्टर जनित रोगों से बचा जा सकता है. लोगों से अपील की गयी कि वह अब अपने घरों के सभी कमरों में आवश्यक रूप से छिड़काव करवायें. स्वास्थ्य विभाग के टीम का सहयोग कर कालाजार मुक्त गांव बनाने में मदद करें. इस दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >