पाकुड़ में तीन दिन चलेगा रक्तदान अभियान, 18, 24 और 28 सितंबर को लगेगा विशेष शिविर

पाकुड़ में रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 18, 24 और 28 सितंबर को विशेष रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और सभी विभागों को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए.

पाकुड़ : जिले में पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 18, 24 एवं 28 सितंबर को विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर बुधवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की.

विभागों को दिया गया रक्तदान का लक्ष्य

बैठक में सभी संबंधित विभागों एवं संस्थानों को रक्तदान के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया. उपायुक्त ने पदाधिकारियों को अपने-अपने विभाग एवं संस्थान के स्तर पर लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने तथा निर्धारित लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया.

ब्लड बैंक में लगेगा विशेष शिविर

जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से तीनों तिथियों को ब्लड बैंक, पाकुड़ में विशेष रक्तदान शिविर लगाया जाएगा. उपायुक्त ने स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, विभिन्न संगठनों एवं आम लोगों के सहयोग से अभियान को सफल बनाने की अपील की.

जरूरतमंदों के लिए जरूरी है रक्तदान

उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों, थैलेसीमिया एवं एनीमिया से पीड़ित मरीजों सहित अन्य गंभीर परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता होती है. ऐसे में समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए नियमित रक्तदान जरूरी है. उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है और इससे किसी जरूरतमंद की जान बचाने में मदद मिल सकती है.

रक्तदाताओं को मिलेगा प्रमाण-पत्र

अभियान में बेहतर कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा. रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र दिया जाएगा तथा उत्कृष्ट योगदान देने वाले रक्तदाताओं एवं संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा. उपायुक्त ने जिलेवासियों से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >