स्कूली बच्चों की गयी एनीमिया की स्क्रीनिंग सह जांच

पाकुड़िया. एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बुधवार को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया.

पाकुड़िया. एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बुधवार को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. प्राथमिक विद्यालय पत्थरडांगा, उर्दू प्राथमिक विद्यालय व कन्या उच्च विद्यालय पाकुड़िया में छात्र-छात्राओं की एनीमिया की स्क्रीनिंग सह हीमोग्लोबिन जांच की गयी. डॉ मंजर आलम ने बताया कि यह अभियान 29 मार्च तक चलेगा. प्रखंड के सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों एवं विद्यालयों में कैंप लगाकर एनीमिया की स्क्रीनिंग सह हीमोग्लोबिन जांच की जा रही है. एनीमिया से ग्रसित पाए गए बच्चों को उम्र के अनुसार दवा उपलब्ध कराई जा रही है. मौके पर एएनएम मंजू लता, बबीता कुमारी, अटल बिहारी, एमपीडब्ल्यू सह प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रभात दास आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >