इंटर साइंस में संचिता साहा को जिले में मिला चौथा स्थान

महेशपुर. प्रखंड के प्लस-टू हाइस्कूल शहरग्राम की छात्रा संचिता साहा ने इंटर साइंस में जिले में चौथे स्थान लाकर प्रखंड सहित जिले का मान बढ़ाया है.

महेशपुर. प्रखंड के प्लस-टू हाइस्कूल शहरग्राम की छात्रा संचिता साहा ने इंटर साइंस में जिले में चौथे स्थान लाकर प्रखंड सहित जिले का मान बढ़ाया है. छात्रा संचिता साहा ने 460 अंक (92 प्रतिशत) लाई है. इंटर साइंस परीक्षा का परिणाम आते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. संचिता साहा महेशपुर प्रखंड के प्लस- टू हाइस्कूल शहरग्राम की छात्रा है. संचिता साहा के पिता चंद्र मोहन साहा हिरणपुर विद्यालय में शिक्षक हैं, जबकि माता गृहणी हैं. संचिता साहा ने इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षक, माता-पिता सहित पूरे परिवार को दिया है. संचित साहा आगे की पढ़ाई कर नीट की तैयारी करना चाहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >