बॉटम : पीएसपीसीएल एवं डीबीएल कोल कंपनी ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान

इस दौरान डीबीएल कोल कंपनी में कोयला परिवहन कार्य से जुड़े डंपर चालकों व उपचालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी गयी.

यातायात नियमों को अपनायें, सड़क हादसों में कमी लायें : डीटीओ फोटो संख्या- 09 कैप्शन- सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान मौजूद डीटीओ मिथिलेश चौधरी, डीएसपी जितेंद्र कुमार, डीबीएल के प्रोजेक्ट हेड ब्रजेश कुमार व अन्य प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आलूबेड़ा चौक के पास पीएसपीसीएल व डीबीएल कोल कंपनी की ओर से सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान डीबीएल कोल कंपनी में कोयला परिवहन कार्य से जुड़े डंपर चालकों व उपचालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी गयी. विस्थापित क्षेत्र के दोपहिया वाहन चालकों व ग्रामीणों को सरकार ने निर्धारित यातायात व सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए जागरूक किया. इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी ने कहा कि यातायात नियमों को अपना कर हादसों में कमी लायी जा सकती है. इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों व ग्रामीणों के बीच लगभग एक सौ हेलमेट एवं टी-शर्ट का वितरण किया. सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए हेलमेट पहनने, गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने पर विशेष जोर दिया. इसमें पाकुड़ मुख्यालय डीएसपी जितेंद्र कुमार, महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार, अमड़ापाड़ा अंचलाधिकारी औसफ अहमद खां, डीबीएल कोल कंपनी के प्रोजेक्ट हेड सह एबीपी ब्रजेश कुमार, वरिष्ठ खान प्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा, वरिष्ठ समन्वय प्रबंधक संजीव कुमार सिंह, एजीएम विनोद कुमार सिंह, मैनेजर अमन कुमार सिंह, बीपीआर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीनिवास रेड्डी, डीबीएल के संजय दास, जेपी राय समेत अन्य पदाधिकारी, कर्मी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >