मुर्शिदाबाद जिले में पैगंबर मोहम्मद को किया गया याद

मुर्शिदाबाद जिले में सोमवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद-ए-मिलादुन्नबी पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया.

फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले में सोमवार को मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद-ए-मिलादुन्नबी पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर फरक्का, शमशेरगंज, सूति, रघुनाथगंज, सागरदिग्घी, लालबाग, लालगोला, जियागंज, कांधि, सालार, बहरामपुर आदि क्षेत्रों के मुस्लिम समाज के लोगों ने रोजा रखी. मस्जिदों में जाकर नमाज अदा की. कई स्थानों में जुलूस निकाला गया. मौलाना अबुल मोजाम्मेल अहमदी ने बताया कि इस्लाम के अंतिम नबी पैगंबर मोहम्मद की जन्म की खुशी में ईद-ए-मिलादुन्नबी मनाया जाता है. परंपरानुसार कहीं रोजा तो कहीं दुआ और इबादत की जाती है. इधर, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >