प्रतिनिधि, पाकुड़िया. शनिवार को राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय पाकुड़िया मैदान में पाकुड़िया प्रीमियर लीग (पीपीएल) सीजन तीन का उद्घाटन पाकुड़िया थाना के एएसआई राजेश यादव और भाजपा किसान मोर्चा पाकुड़ जिला अध्यक्ष हृदानंद भगत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और बल्ला चलाकर किया. पहला मैच मास्टर ब्लास्टर और पाकुड़िया किंग एलेवेन के बीच खेला गया, जिसमें मास्टर ब्लास्टर ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 127 रन बनाए. जवाब में पाकुड़िया किंग एलेवेन 9.5 ओवर में 105 रन पर ऑल आउट हो गई, जिससे मास्टर ब्लास्टर 26 रन से विजयी रही. मास्टर ब्लास्टर के ओपनर टेकलाल पाल ने 75 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि सुनित कुमार ने 19 रन बनाए और 5 विकेट लिए. सुनित कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया. अतिथियों ने खिलाड़ियों और दर्शकों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया. पीपीएल क्रिकेट क्लब के सदस्य अनूप कुमार, भवेश कुमार और नितेश कुमार ने बताया कि पीपीएल सीजन तीन आईपीएल की तर्ज पर खेला जा रहा है, जिसमें आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. लीग राउंड के बाद सेमीफाइनल होंगे और फाइनल 26 अक्टूबर को खेला जायेगा. फाइनल के विजेताओं को क्रमशः 22,500 रुपये, 17,500 रुपये और 3,500 रुपये नकद, कप और शील्ड से पुरस्कृत किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
