प्रतिनिधि, हिरणपुर. कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ संचय बर्धन ने बुधवार को हिरणपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. बताया कि 15 से 19 मई तक जिले के दवा दुकानदार काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे. वहीं, 20 मई को देशव्यापी हड़ताल के तहत मेडिकल दुकानों को बंद रखा जायेगा. बताया कि एआइओसीडी एवं जेसीडीए के संयुक्त निर्देश पर ऑनलाइन दवा बिक्री, नकली दवाओं की रोकथाम तथा कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 20 मई को जिले की सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी. ऐसे में आम लोगों से अपील की कि जरूरत की आपातकालीन दवाएं पहले से खरीद कर रख लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो. बताया कि आंदोलन के दौरान सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने, बाजार में बिक रही नकली दवाओं पर सख्त कार्रवाई करने तथा कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भारी छूट को बंद कराने की मांग की जायेगी. मौके पर दवा दुकानदार भुजंग भूषण दत्ता सहित अन्य मौजूद थे.
दवा दुकानदार 15 से 19 तक लगायेंगे काला बिल्ला : डॉ संचय
हिरणपुर. कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ संचय बर्धन ने बुधवार को हिरणपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. बताया कि 15 से 19 मई तक जिले के दवा दुकानदार काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे.
