पीडीजे ने विशेष मध्यस्थता अभियान का किया शुभारंभ

व्यवहार न्यायालय स्थित डालसा के सभागार कक्ष में सोमवार को विशेष मध्यस्थता अभियान का शुभारंभ किया गया.

पाकुड़. व्यवहार न्यायालय स्थित डालसा के सभागार कक्ष में सोमवार को विशेष मध्यस्थता अभियान का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा शेषनाथ सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सुधांशु कुमार शशि, सचिव अजय कुमार गुड़िया, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार, मीडिएटर अधिवक्ता समीर कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर पीडीजे शेषनाथ सिंह ने कहा कि 21 मार्च तक व्यवहार न्यायालय के सभागार में विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया जायेगा. बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक संख्या में पारिवारिक सुलहनिय योग्य मामलों का निष्पादन करना है. वहीं मैत्रीपूर्ण तरीके से विवाद को निबटारा करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raghav mishra

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >