पाकुड़ के रणवीर बने झारखंड ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव

पाकुड़ के रणवीर बने झारखंड ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव

संवाददाता, पाकुड़ रांची के आरके आनंद लोन बॉल स्टेडियम में रविवार को आयोजित झारखंड ओलंपिक संघ की आम सभा और चुनाव में पाकुड़ के रणवीर सिंह को झारखंड ओलंपिक संघ का निर्विरोध संयुक्त सचिव चुना गया. वार्षिक आमसभा का कार्यकाल 2025 से 2029 तक रहेगा. चुनाव में राज्य खेल संघों के अध्यक्ष, सचिव एवं जिला ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि ने भाग लिया. भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक कुलदीप वॉट्स तथा रिटर्निंग ऑफिसर सुशील कुमार झा की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया. जिसमें पाकुड़ के रणवीर सिंह को झारखंड ओलंपिक संघ का निर्विरोध संयुक्त सचिव चुना गया. रणवीर सिंह वर्तमान में कई खेल संघ के अध्यक्ष या सचिव के पद पर काबिज हैं. वह विगत 15 वर्ष से जिला एवं राज्य में खेल को बढ़ावा देने में कई अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं. रणवीर सिंह वर्तमान में पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के महासचिव एवं झारखंड साइकिलिंग संघ के कोषाध्यक्ष है. रणवीर सिंह ने बताया कि इस चुनाव में झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में आरके आनंद, महासचिव के रूप में डॉ मधुकांत पाठक तथा वरीय उपाध्यक्ष के रूप में भोलानाथ सिंह व कोषाध्यक्ष शिवेंद्रनाथ दुबे चुने गए. झारखंड खेलों के लिए यह एक अच्छा संदेश माना जा रहा है कि झारखंड ओलंपिक संघ में गुटबाजी खत्म हो गयी है और सभी लोग मिलकर एक साथ राज्य में खेलों को आगे बढ़ाने को लेकर प्रयास करने को तैयार हैं. रणवीर सिंह संयुक्त सचिव निर्वाचित होने पर पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष व झारखंड साइकिलिंग संघ के उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेन्दू शेखर गांगुली, जिला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष जयदेव कुमार मंडल, वॉलीबॉल संघ के सचिव हिसाबी राय, सुजीत विद्यार्थी, पंकज अग्रवाल, राजकुमार मेहता, जितेंद्र महतो, चंद्र बहादुर सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, प्रोनोति रानी दास, अनिता कुमारी, सतविंदर कौर, शिव शंकर यादव, नारायण चंद्र रॉय, कृष्णा कुमार, प्रवीण कुमार, दीपक सिंह, तथा खेल संघ व राज्य के विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >