प्रतिनिधि, पाकुड़ : बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) पाकुड़ ने चार नाबालिग बच्चों को उनके अभिभावकों को सुपुर्द किया है. सभी नाबालिग बच्चों से पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में बाल श्रम कराए जाने का आरोप है.
दो माह पूर्व काम के लिए गये थे
सीडब्ल्यूसी कार्यालय के अनुसार, बच्चे दो माह पूर्व काम करने के लिए पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर गए थे. सीडब्ल्यूसी सदस्य विनोद प्रमाणिक ने बताया कि रांची स्थित चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन को पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में बच्चों के होने की सूचना मिली थी.
पत्र भेजकर रेस्क्यू की पहल
फाउंडेशन की ओर से 4 अगस्त को पाकुड़ उपायुक्त कार्यालय की जिला गोपनीय शाखा में संबंधित अधिकारी को पत्र भेजकर उत्तर दिनाजपुर प्रशासन और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया था. पत्र में बच्चों को रेस्क्यू कर सुरक्षित पाकुड़ वापस लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया था.
सकुशल बरामद हुए बच्चे
बच्चों को वापस लाने को लेकर उत्तर दिनाजपुर प्रशासन से लगातार संपर्क किया गया, जिसके बाद चारों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया. पाकुड़ के अलावा साहिबगं
