धुलियान में राहुल गांधी की सभा को सफल बनाने में जुटा संगठन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आगामी चुनावी सभा को सफल बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुर्शिदाबाद के कांग्रेस प्रभारी राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में समशेरगंज के धुलियान पुराना डाकबंगला में बैठक हुई, जिसमें स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रणनीति पर चर्चा की। बैठक में सभा को सफल बनाने के लिए समन्वय और प्रचार-प्रसार की योजना बनाई गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने और बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजेश ठाकुर ने संगठन की पूरी मेहनत बताई, नलिन मिश्रा ने समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया और उदय लखमानी ने तैयारियों की समीक्षा जारी रखने का संकल्प जताया। सभा धुलियान मैदान में दोपहर 2 बजे होगी।

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रस्तावित चुनावी सभा को सफल बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में मुर्शिदाबाद के कांग्रेस प्रभारी की ओर से समशेरगंज के धुलियान पुराना डाकबंगला में बैठक हुई. इसमें स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति पर चर्चा की गई. बैठक में मुर्शिदाबाद प्रभारी राजेश ठाकुर, पर्यवेक्षक नलिन मिश्रा, उदय लखमानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. मो. नजमियाल्लाम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मंगलवार को धुलियान मैदान में दोपहर 2 बजे होने वाली सभा को सफल बनाने के लिए योजना बनाई गई. नेताओं ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाएं और सभा में बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करें. राजेश ठाकुर ने कहा कि संगठन पूरी ताकत के साथ जुटा है. नलिन मिश्रा ने सतत समन्वय पर बल दिया और उदय लखमानी ने तैयारियों की समीक्षा जारी रखने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >