रेल इंजन से डीजल चोरी मामले में एक और गिरफ्तार

पाकुड़. आरपीएफ की टीम ने गुमानी रेलवे स्टेशन के समीप रेल इंजन से हुई डीजल चोरी मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है.

प्रतिनिधि, पाकुड़. आरपीएफ की टीम ने पाकुड़-गुमानी रेलखंड के गुमानी रेलवे स्टेशन के समीप रेल इंजन से हुई डीजल चोरी मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, साहिबगंज जिला के बिसनपुर रांगा केंदुवा से मो जवाहर आलम को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के दुकान से 960 लीटर चोरी के डीजल को जब्त किया गया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि पाकुड़ गुमानी रेल खंड पर बीते 10 जुलाई को मालगाड़ी के रेल इंजन से 1950 लीटर डीजल की चोरी हुई थी. रेल चालक के आवेदन पर मामला दर्ज कर खोजबीन की गयी. मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं 1380 लीटर डीजल भी बरामद कर लिया गया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है. छापेमारी टीम में रेल सीआइबी इंस्पेक्टर रजत रंजन, प्रकाश नारायण, सब इंस्पेक्टर प्रभाकर चौधरी, एसआइ संतोष कुमार, कमलेश कुमार, दिनेश कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raghav mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >