कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर नलहाटी में सियासी उबाल, थाना तक निकला विरोध मार्च

कांग्रेस के नलहाटी प्रत्याशी मिलन प्रधान की 19 साल पुराने हत्या के मामले में गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. थाने का घेराव कर अविलंब रिहाई की मांग की गई.

प्रतिनिधि, नलहाटी : नंदीग्राम उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान और पूर्व मेदिनीपुर जिला पर्यवेक्षक शुभश्री भट्टाचार्य की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को नलहाटी में कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया. नलहाटी-1 प्रखंड एवं शहर कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर मोड़ से विरोध मार्च निकाला. जुलूस नलहाटी बाजार का भ्रमण करते हुए नलहाटी थाना पहुंचा. यहां कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने थाना के सामने प्रदर्शन कर गिरफ्तार नेताओं की बिना शर्त रिहाई की मांग की. इसके बाद थाना प्रभारी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया.

19 साल पुराने हत्या मामले में गिरफ्तारी का दावा

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, 19 वर्ष पुराने हत्या के मामले में चंडीपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात नंदीग्राम उपचुनाव के प्रत्याशी मिलन प्रधान को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के कार्य में बाधा डालने के आरोप में पूर्व मेदिनीपुर जिले की कांग्रेस पर्यवेक्षक शुभश्री भट्टाचार्य को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसी के विरोध में कांग्रेस की ओर से राज्यव्यापी प्रदर्शन किया गया.

रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

बीरभूम जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष नासिरुल शेख ने कहा कि मिलन प्रधान और शुभश्री भट्टाचार्य की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे राज्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसी क्रम में नलहाटी में भी विरोध प्रदर्शन किया गया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में पार्टी की ओर से व्यापक आंदोलन किया जाएगा.

कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में बीरभूम जिला कांग्रेस के युवा अध्यक्ष नासिरुल शेख, जिला कांग्रेस के महासचिव बदिउज्जमान, नलहाटी-1 प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सफिउल आलम, नलहाटी शहर कांग्रेस अध्यक्ष हुसैन शेख सहित अन्य कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >