फरवरी-मार्च में नप चुनाव संभावित, बैलेट पेपर से होगा मतदान

पाकुड़. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नप चुनाव को लेकर बैठक हुई.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, कहा संवाददाता, पाकुड़. समाहरणालय स्थित निर्वाचन कार्यालय में सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नगर परिषद चुनाव की तैयारी को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने बताया कि नगर परिषद चुनाव फरवरी–मार्च के बीच संपन्न होने की संभावना है. इस बार चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराए जायेंगे. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव की तैयारी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध की जा रही है. उपायुक्त ने राजनीतिक दलों को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआइआर) की प्रगति से अवगत कराया. कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में मतदाताओं का मैपिंग अपेक्षाकृत कम है. उन्होंने सभी दलों से आग्रह किया कि मतदाताओं के अद्यतन सत्यापन कार्य में सक्रिय सहयोग दें, ताकि निर्वाचन सूची अधिक सटीक हो सके. बैठक के दौरान उपायुक्त ने यह भी बताया कि अब तक केवल झामुमो की ओर से ही बीएलए की सूची उपलब्ध कराई गयी है. उन्होंने अन्य सभी राजनीतिक दलों को निर्देश दिया कि वे भी अपने-अपने बीएलए की सूची शीघ्र उपलब्ध कराएं, जिससे आगामी चुनावी कार्यों के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो. बैठक में निर्वाचन प्रबंधन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. सहयोगात्मक वातावरण में चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित करने पर जोर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >