युवक की मौत पर महेशपुर-पाकुड़िया सड़क दो घंटे जाम

पगला नदी के समीप मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी थी.

महेशपुर. महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य मार्ग पर पगला नदी के समीप मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी थी. इसे लेकर नारायगढ़ गांव के गुस्साए लोगों ने मृतक परिवार को मुआवजा दिलाने व लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ घंटो सड़क जाम कर दिया. सैकड़ों ग्रामीणों ने वाहन चालक व मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने आर मृतक साइमन टुडू (25) के परिवार को मुआवजा राशि देने की मांग कर रहे थे. सड़क जाम से महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य सड़क दो घंटे तक सड़क जाम जारी था. वही सड़क जाम की सूचना मिलते ही महेशपुर थाना प्रभारी विकर्ण कुमार दलबल के साथ जाम स्थल पहुंचकर सड़क जाम को हटाने के लिए परिजन व ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया. आक्रोशित ग्रामीणों ने दो घंटे बाद थाना प्रभारी के द्वारा दी गयी सहयोग राशि व आश्वासन के बाद सड़क जाम को हटाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >