झामुमो कार्यकर्ता आयनेश सोरेन के निधन पर प्रखंड अध्यक्ष ने जताया शोक

महेशपुर में झामुमो कार्यकर्ता आयनेश सोरेन के निधन पर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने शोक व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी।

महेशपुर: जयपुर-बोरुंगा पंचायत की मुखिया रोजमेरी मुर्मू के पति एवं झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता आयनेश सोरेन के निधन पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने उनके पैतृक गांव पत्थरघाटा पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की.इस दौरान उन्होंने कहा कि आयनेश सोरेन लंबे समय से झामुमो संगठन से जुड़े थे और पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाते थे.

उन्होंने कहा कि आयनेश सोरेन एक मेहनती, सरल एवं मिलनसार कार्यकर्ता थे, जिनका व्यवहार सभी के प्रति सौहार्दपूर्ण था. उनके निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है. प्रखंड अध्यक्ष ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा झामुमो परिवार उनके साथ खड़ा है.

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की. मौके पर छात्र मोर्चा के जिला सचिव तौसीफ इकबाल, इकबाल हुसैन, टाइगर शेख, अनारुल शेख, मोहर्रम शेख, रेहान शेख, अमित माल, शान्तो घोष सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >